22/10/2026
IMG-20261022-WA0194

सरगुजा समय अंबिकापुर :- आज दिनांक 22/10/26 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय केदारपुर अंबिकापुर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुक्तिपारा निवासी सीता राजवाड़े के घर भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने के लिये लाया गया है यदि आप लोग तुरंत छापा मारेंगे तो भारी मात्रा में महुआ शराब पकड़ा जाएगा.. उक्त मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता  ने तत्काल संभागीय उड़नदस्ता टीम के साथ मुक्तिपारा निवासी सीता रजवाड़े के घर दबिश दी..घर पहुँचते ही वर्दी धारी देख सीता रजवाड़े जो महुआ शराब के डेकची के पास बैठी हुई थी उस डेकची को उलटने का प्रयास की परन्तु उसे पकड़ लिया गया तब तक कुछ शराब को वह उलट चुकी थी

जिस महिला सैनिक ने उसे पकड़ा उसके साथ वह झूमा झटकी भी करने लगी तत्पश्चात् उसे काबू में किया गया.. बची हुई शराब का माप करने पर कुल 23 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर आरोपिया सीता रजवाड़े को आबकारी अधिनियम की धारा के 34(1), 34(2), 59(क) के तहत तथा महिला सैनिक के साथ झूमा झटकी  और शासकीय काम में बाधा डालने के कारण आबकारी अधिनियम की धारा 40(A)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल की कार्यवाही की जा रही है

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..उक्त कार्रवाई में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती एवं आबकारी आरक्षक श्याम सुन्दर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *