सरगुजा समय रामानुजगंज बलरामपुर :-
*अपराध क्रमांक 130/26 धारा 305, 331(१) bns*
नाम आरोपी — नयन गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड 11 रामानुजगंज, जिला बलरामपुर- रामानुजगंज
आज दिनांक 30.7.2026 को प्रार्थी सारांश केसरी पिता संजय केसरी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 रामानुजगंज का रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 27.7.2026 के दरमियानी रात इसके वार्ड क्रमांक 3 स्थित गोदाम से एक नग मिक्सी, 02 नग कूलर का मोटर, एक मोबाइल, 02 पंखा, कुल कीमती 22900 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है आस पड़ोस में पता करने पर पता चला कि वार्ड क्रमांक 9 रामानुजगंज का नयन गुप्ता पिता रमेश गुप्ता चोरी की नीयत से इसके गोदाम में घुसा था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 130/ 2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस. का अपराध कायम कर संदेही नयन गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 रामानुजगंज थाना रामानुजगंज को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी गए माल मसरूका को दिनांक 27.7.2026 के दरमियानी रात चोरी करने का जुर्म करना स्वीकार किया तथा चोरी किया गया सभी सामान कीमती 22900 रुपए को छुपा कर रखा था जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा आरोपी नयन गुप्ता को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

