सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपियों के कब्जे से कुल 101 नग पासबुक, 35 नग एटीएम, 28 चेकबुक, 03 नग मोबाइल एवं 03 सिम, सिम कार्ड कवर 08 नग, एटीएम कार्ड कवर 13 नग एवं नगद रकम 01 लाख 36 हजार रुपये किया गया जप्त।
:- आरोपियों से जप्त म्यूल एकाउंट मे अपराध से सम्बंधित रकम डलवाकर अवैध लाभार्जन कर कारित की जा रही थी घटना।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 19/03/26 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई शाखा बनारस रोड अम्बिकापुर स्थित भवन के द्वितीय तल में किराये पर रहने वाला युवक राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता नाम का युवक गांधीनगर क्षेत्र में अवैध तरीके से युवको को आर्थिक लाभ पहुंचाकर उनके नाम से नया सीम खरीदवाकर उस सीम से बैंक खाता खुलवाकर उसमें पासबुक व एटीएम कार्ड जारी करवाकर उन खातों के खाता संख्या तथा उससे रजिस्टर्ड सीम एवं पासबुक तथा चेक बुक का उपयोग छल व अन्य अपराध से संबंधित रूपये को ट्रांसफर करने में उपयोग करने हेतु उक्त खाता को बिक्री कर रहा है तथा आज भी पासबुक, एटीएम कार्ड व सीम को बाहर भेजने वाला है। प्राप्त सूचना गंभीर प्रकृति की होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना पुलिस टीम को मामले मे आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एसबीआई शाखा बनारस रोड अम्बिकापुर स्थित भवन के द्वितीय तल में किराये पर रहने वाले युवक राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता के घर पर रेड कार्यवाही किया गया, राहुल गुप्ता के पास से मोबाईल तथा भारी मात्रा में पासबुक, एटीएम कार्ड व चेक बुक व अन्य दस्तावेज व नगदी रकम 01 लाख 36 हजार रुपये बरामद हुआ।
उक्त बैंक खातों एवं अन्य दस्तावेजो के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, उपरोक्त दस्तावेजों सहित मय संदेही राहुल गुप्ता को थाना लाकर राहुल गुप्ता से बरामद बैंक खातों की जांच पोर्टल के माध्यम से किया गया जो उपरोक्त म्यूल एकाउंट में ऑनलाईन फ्रॉड का लाखो रूपये जमा होना पाया गया,।

आरोपी (01) राहुल गुप्ता आत्मज राजेश गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी शिवा पार्क रेनुकुट थाना पिपरी जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश हाल मुकाम सुभाषनगर बनारस रोड स्टेट बैंक के दुसरे मंजील पर थाना गांधीनगर के द्वारा षडयंत्र पूर्वक अन्य लोगो के साथ मिलकर अवैध लाभ देकर उनके बैंक का पासबुक, एटीएम कार्ड व चेक बुक आदि प्राप्त कर फांड की राशि खातों में प्राप्त कर अवैध लामार्जन किया जाना पाया गया, जो आरोपी के कब्जे से कुल 101 नग पासबुक, 35 नग एटीएम, 28 चेकबुक, 03 नग मोबाइल एवं 03 सिम, सिम कार्ड कवर 08 नग, एटीएम कार्ड कवर 13 नग एवं नगद रकम 01 लाख 36 हजार रुपये जप्त किया गया है, मामले मे आरोपी द्वारा सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 151/56 धारा 318(4), 317(4), 61(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना कम में आरोपी राहुल गुप्ता से पूछताछ किया गया, जो अपने साथी आशुतोष शर्मा तथा विकास किर्तनिया के साथ मिलकर कमीशन का लालच देकर खातो की व्यवस्था कर फांड की रकम को खाते में माँगा कर कमीशन के रूप में लाखो रूपये की धोखाधडी किये हैं।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल के साथी विकास किर्तनिया व आशुतोष शर्मा को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) विकास किर्तनिया आत्मज रवि किर्तनिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चठिरमा थाना गांधीनगर (03) आशुतोष शर्मा आत्मज घनश्याम शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 पानी टंकी के पास गोधनपुर थाना गांधीनगर का होंना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, महिला आरक्षक प्रिया रानी आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, ऋषभ सिंह, अनुज जायसवाल, आनंद केरकेट्टा, लालदेव, जितेश साहू, अमन पुरी, विकास एक्का, शिव टोप्पो सक्रिय रहे।

