25/05/2026
Screenshot_20260319_230113


सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा समय द्वारा लगातार जनहित के मुद्दों पर आवाज़ उठाया जाता रहा हैं और आगे भी इसी तरह से जनहित के मुद्दो में हमारे समाचार पोर्टल एवं अख़बार के माध्यम से उठाया जाता रहेगा।



आपकी जानकारी के लिए बता दें की सरगुजा समय समाचार पोर्टल एवं अख़बार में पूर्व में खबर प्रकाशन किया गया था जिसमे दो शिर्षक महत्पूर्ण रूप से प्रकाशित करते हुए ओरियंटल पब्लिक स्कुल के द्वारा वन भूमि एवं राजस्व भूमि में अतिक्रमण करके अवैध तरीके से स्कुल का संचालन किया जा रहा था।



खबर प्रकाशन के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण मुक्त करने के लिए स्कुल प्रबंधन द्वारा किये वाये अतिक्रमण भूमि में JCB चलवाते हुए कार्यवाही करवा दिया जिसमे अंबिकापुर SDM फागेश सिन्हा एवं उनकी टीम मौजूद रही।

स्कुल प्रबंधन द्वारा किये गए कब्जे में 3 एकड़ भूमि जिसमे खेल ग्राउंड एवं सेंड निर्माण करके अहाता द्वारा कब्ज़ा किया गया था जिसमे विभाग ने टीम JCB कार्यवाही करते हुए स्कुल प्रबंधन के द्वारा किये गए कब्ज़ा वाली भूमि कों मुक्त कराया हैं।

इस कार्यवाही से स्कुल प्रबंधक में हड़कंप मच गया यह बड़ी कार्यवाही कई वर्षो के बाद हुई हैं लगातार इस स्कूक प्रबंधक के द्वारा वन भूमि एवं राजस्व की नजुल भूमि पर कब्ज़ा करने की शिकायत देखने कों मिल रही थी जिसमे कार्यवाही की गई हैं।



सुचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी में वन विभाग ने बताया की उक्त स्कूक संस्थान कों किसी प्रकार से वन भूमि में स्कुल संचालन करने का आदेस नहीं दिया गया हैं।

जिससे यह ज्ञात होता हैं की यह स्कुल अवैध तरीके से वन भूमि एवं राजस्व भूमि में स्कुल संचालन हो रहा हैं। अब देखने वाली बात यह हैं की 3 एकड़ कब्ज़ा किये गए जमीन कों प्रशासन ने मुक्त करा दिया हैं परन्तु बाकि के अवैध रूप से किये गए कब्ज़ा वाली जमीन कब तक मुक्त होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *