• Tue. Mar 10th, 2026

मारपीट के मामले मे आरोपी जय रजक गिरफ्तार

Mar 9, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- 

:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कैची किया गया जप्त।

 

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया आरती रजक साकिन मिशन चौक अंबिकापुर की दिनांक 08/03/26 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04/03/26 के शाम को आरोपी जय रजक प्रार्थिया के घर के सामने अपना मोटरसायकल खड़ा कर जोर जोर से एक्सीलेटर दबा कर हॉर्न मार कर आवाज़ कर रहा था जिससे घर का छोटा बच्चा बार बार उठ जा रहा था साथ ही घर के अन्य लोग भी परेशान हो रहे थे, तब प्रार्थिया के देवर द्वारा जय रजक को ऐसा करने से मना किया गया तो आरोपी प्रार्थिया के देवर को गाली गलौज कर मारपीट करते हुए किसी धारदार वस्तु से कान मे काट दिया, बीच बचाव करने पर अन्य लोगो से भी मारपीट किया है, देवर एवं अन्य लोगो के इलाज हेतु ले जाने पर प्रार्थिया को घर मे अकेली पाकर जय रजक प्रार्थिया के घर मे घुसकर भय कारित कर गाली गलौज कर मारपीट किया है, घटना दिनांक के पश्चात से आरोपी कभी अपने छत से प्रार्थिया के परिवार के लोगो को गाली गलौज कर रहा है, कभी प्रार्थिया के छत के कराकट पर पत्थर मार रहा है, कभी प्रार्थिया के ससुर एवं अन्य जनपहचान के लोगो के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने के लिए दौड़ा रहा है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 153/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी जय रजक को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम जय रजक आत्मज बंठू राम रजक उम्र 23 वर्ष साकिन मिशन चौक केदारपुर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कैची जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक के. के. यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, सुरजीत कोरी आरक्षक आनंद गुप्ता सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z