सरगुजा समय अंबिकापुर :-
दयानिधि हॉस्पिटल खुलने के बाद शासकीय डॉक्टर संदीप त्रिपाठी आर्थो के द्वारा जिला अस्पताल में कितने मरीजों का किया गया सर्जरी जाँच का विषय?
सरगुजा जिला में नर्सिंग होम एक्ट के तत्कालीन प्रभारी शासकीय डॉक्टर संदीप त्रिपाठी नें नर्सिंग एक्ट के प्रभारी रहते हुए जम कर मौज काटी है यह तो किसी से छुपी बात नहीं है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण इनके द्वारा स्वघोषित स्वामी वाले दयानिधि अस्पताल जो दस्तावेजों के आधार पर तो इनकी धर्मपत्नी के नाम से संचालित है, के द्वारा महज लगभग 3 वर्षो में 5-6 करोड़ का आयुष्मान योजना से भुगतान प्राप्त कर लेना भी भ्रष्टाचार करने में महारथ हासिल होने की संज्ञा देता है।
सबसे बड़ी एवं विचारणीय बात यह है की इस दयानिधि अस्पताल में जहाँ बेड़ो की संख्या महज 09 थी उस अस्पताल में कितने मरीजों की भर्ती हुई और सर्जरी हुआ की इस अस्पताल में प्रतिदिन कितने मरीजों का पैकेज आयुष्मान योजना में बुक किया गया होगा महज 3 वर्षो में ही आयुष्मान योजना के करोड़ों रूपए अंदर कर बड़े पैमाने में शासन को चुना लगाया गया।

शासन से अवैध रूप से प्राप्त करोड़ों रूपए से डॉक्टर त्रिपाठी स्वयं एवं अपने परिजनों के लिए आए से अधिक संपत्ति अर्जित कर अब शासकीय नौकरी से इस्तीफा देने के चक्कर में पड़े है क्योंकि अगर बी एस सेंगर अपना नाम इनके दयानिधि अस्पताल से हटाया तो आर्थो डॉक्टर के अभाव में इन्हे अस्पताल संचालन करना बंद करना पड़ेगा सकता है या नौकरी का त्याग कर अपना स्वयं का डिग्री निजी अस्पताल में लगा कर अस्पताल का संचालन करने की मज़बूरी होंगी।
खैर सबसे बड़ी बात यह देखने वाली है की शासकीय डॉक्टर संदीप त्रिपाठी आर्थो एवं डॉ बी एस सेंगर के द्वारा निजी अस्पताल दयानिधि खुलने के बाद कितने आर्थो के मरीजों का जिला अस्पताल में ईलाज किया गया कितने मरीजों का आयुष्मान योजना में जिला अस्पताल में पैकेज बुक किया गया या फिर तमाम मरीजों को दयानिधि अस्पताल में रेफर या फिर दलालों के माध्यम से पंहुचा कर आयुष्मान योजना का अवैध तरीके से लाभ उठाया गया ।

दोनों में झूठा कौन डॉ बी एस सेंगर या फिर शासकीय डॉक्टर संदीप त्रिपाठी? :- डॉक्टर संदीप त्रिपाठी के द्वारा स्वघोषित किये गए स्वामी वाले निजी अस्पताल में दयानिधि अस्पताल जो की बिशुनपुर कन्या परिसर रोड़ में संचालित है उक्त हॉस्पिटल में दो डॉक्टरों का अपना अलग राग है जहाँ शासकीय डॉक्टर त्रिपाठी की धर्मपत्नी जो दस्तावेजों में उक्त हॉस्पिटल की घोषित स्वामी है के द्वारा डॉ बी एस सेंगर का नाम आर्थो सर्जन के रूप में दस्तावेज दिया गया जो की हमें सुचना के अधिकार से जानकारी प्राप्त हुई की डॉ बी एस सेंगर उक्त दयानिधि अस्पताल के आर्थो सर्जन है।लेकिन यही इसी मामले में शहर के मशहूर डॉक्टर बी एस सेंगर नें अपना पलड़ा झाड़ते हुए यह कहा डाला की उक्त दयानिधि अस्पताल में वह बहुत ही इमरजेंसी केस देखने जाते है जो डॉक्टर त्रिपाठी को समझ नहीं आता।
मतलब यह है की दस्तावेजों में तो दयानिधि अस्पताल का आर्थो सर्जन डॉ. बी एस सेंगर ही है परंतु सर्जरी डॉ त्रिपाठी के द्वारा किया जा रहा है इस तरह का खेल उक्त हॉस्पिटल में खेला जाना माना जा सकता है।

अब सबसे बड़ी समस्या मरीजों के लिए भी यह होंगी की अगर किसी मरीज का केस दयानिधि अस्पताल में बिगता है तो मरीजी कार्यवाही किसके ऊपर करने का दावा करेगा जिस मशहूर डॉक्टर का डिग्री एवं नाम वाला सिर्फ दस्तावेज इस हॉस्पिटल में चल रहा है या फिर शासकीय डॉक्टर संदीप त्रिपाठी जिसका काम तो निजी अस्पताल में चल रहा है लेकिन वेतन सरकार दें रही है।
मतलब मरीजों के साथ बड़ा समस्या खड़ा होनें वाला है या यह कहे की पहले भी हो चूका है उक्त डॉक्टर त्रिपाठी के द्वारा किये गए सर्जरी से एक मरीज अपाहिज हो गया जिसके बाद पीड़ित मरीज डॉक्टर त्रिपाठी के ऊपर नियम विरुद्ध तरीके से आयुष्मान कार्ड लगाने के बावजूद भी कैश पैसा ले लिया गया जिसकी शिकायत तत्कालीन कलेक्टर से की गई थी।
बावजूद उसके अब वही वाली समस्या की उक्त पीड़ित का आरोपी कौन डॉक्टर होगा जिसके नाम से एवं डिग्री से अस्पताल में आर्थो सर्जरी चल रहा है या फिर जिसके द्वारा सर्जरी किया जा रहा है।

सबसे बड़ी विडंबना यह भी है की शहर के मशहूर डॉक्टर जिनसे सरगुजा समय के द्वारा पूछा गया की दयानिधि अस्पताल में आपके नाम एवं डिग्री से आर्थो सर्जन के रूप में कार्य किया जा रहा है तो उन्होंने स्पष्ट मना करते हुए कहा की मै दयानिधि अस्पताल में नहीं जाता वहां खुद संदीप त्रिपाठी आर्थो के डॉक्टर है। मशहूर डॉक्टर बी एस सेंगर की बात सुनने के बाद जब उस से पूछा गया की डॉक्टर त्रिपाठी तो शासकीय डॉक्टर है फिर वह कैसे निजी अस्पताल में मरीज को देखने एवं सर्जरी कर सकते है। तब इस मामले में शहर के मशहूर डॉक्टर का मौन हो जाना अत्यंत संदेहास्पद मामला होना माना जा सकता है।
इस दयानिधि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का पैकेज किस डॉक्टर के नाम से बुक हो रहा यह अत्यंत विचारणीय बात है की मशहूर डॉक्टर बी एस सेंगर के नाम से आयुष्मान बुक किया जा रहा है या फिर डॉ त्रिपाठी के नाम से?
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





