• Wed. Feb 4th, 2026

नदी में रेत से ढके अज्ञात शव मिलने के मामले में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

Feb 4, 2026

बलरामपुर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश

सरगुजा समय बलरामपुर :- दिनांक 29/01/2026 को सेंदुर नदी किनारे ग्राम सतिसेमर में रेत में ढका हुआ अज्ञात शव किया गया था बरामद, अज्ञात शव का विश्वनाथ केरकेट्टा निवासी ग्राम सालिया पारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के रूप में किया गया था पहचान मृतक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में था पदस्थ पत्नी का अवैध संबंध बना खौफनाक हत्याकांड का कारण, घटना में शामिल सभी 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।




गिरफ्तार आरोपीगण का नाम.

1. विवेक टोप्पो पिता स्व प्रफुल्ल टोप्पो, उम्र 31 वर्ष, ग्राम बेलकुंद्री, थाना चलगली, बलरामपुर

2. क्लॉस्टिका केरकेट्टा पति स्व विश्वनाथ केरकेट्टा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम सतिसेमर, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर

मामला इस प्रकार ही की दिनांक 29/01/2026 के शाम को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेन्दुर नदी किनारे रेत में दबा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

बरामद शव के संबंध में थाना बलरामपुर में मर्ग क्रमांक 05/2026 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। मर्ग जाँच के दौरान दिनांक 30/01/2026 को विधिवत शव पंचनामा किया गया।

शव अत्यंत सड़ी गली स्थिति में बरामद होने के कारण तत्काल शव का पहचान नहीं हो सका। शव एवं घटनास्थल निरीक्षण तथा पोस्ट मार्टम कार्यवाही पश्चात अज्ञात मृतक की मृत्यु सिर में गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या करने से होना पाया गया।

इस दौरान दिनांक 31/01/2026 को थाना बलरामपुर पुलिस के द्वारा काफ़ी प्रयास के बाद अज्ञात मृतक के संभावित परिजनों को बुलाकर मृतक का पहचान करवाया गया जिसमें अज्ञात मृतक को विश्वनाथ केरकेट्टा पिता स्व लोहार साय केरकेट्टा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम सलिया पारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रूप में किया गया जो की छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर वर्तमान में दंतेवाड़ा में पदस्थ था।

मर्ग जांच पर उपरोक्त तथ्य के आधार पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विवश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बलरामपुर एवं साइबर सेल की टीम को अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेश एवं निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी द्वारा अपने टीम के साथ लगातार कड़ी मेहनत एवं तकनीकी दक्षता के साथ विवेचना कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास निवासरत व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए अन्य संभावित तकनीकी का प्रयोग करते हुए अज्ञात आरोपी की पतातलाश किया गया।

विवेचना के प्रारंभिक स्तर पर ही पुलिस को मामला अवैध प्रेम संबंध से जुड़ा होना प्रतीत हो रहा था आरोपीगण के द्वारा पुलिस जांच में किए जाने वाले सभी संभावित तरीकों का आकलन कर उससे बचने और पुलिस को गुमराह करने के समस्त प्रयास आरोपीगण द्वारा किया गया था।

अंततः पुलिस द्वारा कई तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पाया कि मृतक विश्वनाथ केरकेड्डा पूर्व में बलरामपुर में पदस्थापना के दौरान ग्राम सवनी चौकी गणेशमोड़ थाना बलरामपुर में रहने वाली लड़की क्लॉस्टिका केरकेट्टा से दूसरी शादी किया था।

मृतक ग्राम सतिसेमर में घर बनवाकर अपनी पत्नी को रखा था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका से 02 बच्चे है जिसकी पढ़ाई के लिए वर्ष 2024 में मृतक अपनी पत्नी क्लॉस्टिका को रायपुर में किराए के मकान में शिफ्ट किया था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका का वर्ष 2023 में आरोपी विवेक टोप्पो पिता स्व प्रफुल्ल टोप्पो निवासी बेलकुंदरी थाना चलगली जिला बलरामपुर से फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुआ था।

इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और चोरी छिपे वर्ष 2023 में क्लॉस्टिका और विवेक तातापानी मंदिर में एक दूसरे से गोपनीय शादी कर लिये। क्लॉस्टिका और विवेक एक दूसरे से मोबाइल फ़ोन में बातचीत करते थे जिसकी जानकारी मृतक विश्वनाथ को हो गई थी।

आरोपी विवेक टोप्पो भी पूर्व से शादी शुदा था जिससे आरोपी विवेक टोप्पो एवं मृतक के घर में अक्सर वाद विवाद होते रहता था। मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका और विवेक टोप्पो एक दूसरे के साथ रहने के लिए विश्वनाथ केरकेट्टा को रास्ते से हटाना चाहते थे जिसके लिए प्लान बनाकर आरोपीगण के द्वारा मृतक को छुट्टी में बलरामपुर सतीसेमर बुलाया गया।

मृतक दिनांक 12/01/2026 को दंतेवाड़ा से छुट्टी लेकर दिनांक 14/01/2026 को बलरामपुर सतिसेमर अपने घर पहुँचा था। क्लॉस्टिका और विवेक टोप्पो के द्वारा इसी दौरान मृतक विश्वनाथ केरकेट्टा की हत्या करने का प्लान किया गया था।

आरोपी विवेक टोप्पो के द्वारा अपने प्लान के मुताबिक दिनांक 14/01/2026 को रात्रि 07:00 बजे ग्राम सतीसेमर सेंदुर नदी किनारे घटनास्थल पहुँचा और मृतक को मेसेज कर धोखे से घटनास्थल के पास रोड में बुलाया गया। मृतक के घटनास्थल के पास पहुँचते ही आरोपी विवेक टोप्पो अपने पास रखे लोहे के खुरपी से मृतक के सिर में कई बार गंभीर वार कर हत्या कर दिया और शव को नदी के दूसरे किनारे में ले जाकर रेत में गड्‌ढा खोदकर छिपा दिया।

इसके पश्चात आरोपी विवेक टोप्पो घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन अपने रखकर मृतक के घर गया और मृतक का बैग जिसमे मृतक का बैंक पासबुक आधार कार्ड पेन कार्ड अन्य मोबाइल फ़ोन तथा कपड़े थे को उठाकर चला गया। आरोपी द्वारा मृतक का पहचान ना हो सके इसके लिए हर तरीके से प्रयास किया गया था। घटना के दौरान मृतक की पत्नी क्लॉस्टिका रायपुर में ही थी जो दिनांक 22/01/2026 बलरामपुर सतिसेमर अपने घर आयी और अपने पति के संबंध में पता करने का झूठा प्रयास पड़ोसियों के सामने कर रही थी।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03/02/026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहाँ से न्यायिक रिमांड में आरोपीगण को जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विश्वदीपक त्रिपाठी, याकूब मेमन अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर, निरीक्षक भापेन्द्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, निरीक्षक हिम्मत सिंह प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, आरक्षक आकाश तिवारी, आरक्षक सचिन सिंह, आरक्षक महेंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य