• Mon. May 4th, 2026

3 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख रूपये कीमत के 07 मवेशी जप्त, थाना भटगांव पुलिस की कार्यवाही

Jan 14, 2026

सरगुजा समय सूरजपुर – डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने और ऐसे कृत्य में शामील लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.01.2026 को थाना भटगांव पुलिस ने अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक मवेशी ले जाने के मामले में पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 13 एच 4660 से 7 रास मवेशी सहित संजय राम पिता स्व. प्रसाद राम उम्र 40 वर्ष निवासी तमगे खुर्द थाना रंका, जिला गढ़वा झारखण्ड, एनूल अंसारी पिता मोहम्मद अकबर उम्र 40 वर्ष ग्राम दतिमा व विकास सिंह पिता अजय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी छिपादोहर कला, थाना विश्रामपुर को पकड़ा।

पकड़े गए लोगों से मवेशी बिक्री-परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।

मामले में पिकअप वाहन एवं 7 रास मवेशी जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी व उनकी टीम सक्रिय रही।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

सरगुजा में सुशासन राज पीछे,गुंडे माफियाओं का राज पहले, पुलिसिया व्यवस्था ध्वस्त पत्रकार पंकज शुक्ला पर हमला,शासकीय कर्मचारी भी असुरक्षित
अंबिकापुर में रिंग बांध तालाब पर अवैध अतिक्रमण का खुलासा: फर्जी दस्तावेजों से नामांतरण का आरोप, भाजपा नेता ने कलेक्टर से की FIR और नामांतरण निरस्त करने की मांग
गांधीनगर थाना प्रभारी के संरक्षण में चल रहा जुआ का कारोबार?, जुवारियों की पहली पसंद बन रही गांधीनगर थाना क्षेत्र

अन्य