सरगुजा समय अंबिकापुर – दिनांक 29,30,31 तीन दिवसीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में कलम बंद करके अपने ग्यारह सूत्रीय मांग को लेकर सरकार के कानों तक अपनी तीव्रता भरे अंदाज एवं आवाज में पहुंचाने के भरपूर प्रयास करते हुए आज कलेक्टर को अपनी मांगों की ज्ञापन सौंपते हुए धरना प्रदर्शन का समापन कर दिया इसमें तमाम वर्ग के पदाधिकारियों ने सरकार पर कई तरह के आरोपों का हवाला देते हुए बताया कि सरकार चुनाव के समय बड़े बड़े प्रलोभन देकर सत्ता में आते है और जिन अधिकारी कर्मचारियों के दम पर ये सत्ता में आते है उनके ही तमाम मांगों से मुंह फेर लेते है जिसका खामियाजा इन्हें अपनी सत्ता खो कर चुकाना पड़ता है।

संभागीय अध्यक्ष कौशलेंद्र पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में बताया कि इतिहास गवाह है कि जिस जिस ने अधिकारी कर्मचारियों के मांगो को अनदेखा एवं अनसुना किया है उसकी सत्ता में वापसी नहीं हुई है फिर चाहे वह स्व अजीत कुमार प्रमोद जोगी हो या भूपेश बघेल अब विष्णु देव की सरकार है अगर ये सरकार भी फेडरेशन की मांगो को अनदेखा करती है तो इनकी भी विदाई तय हो माना जाए।
तमाम पदाधिकारियों के वक्तव्य के पश्चात समस्त कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के लोगों ने कतार बद्ध होकर रैली निकलते हुए SBI कलेक्ट्रेट परिसर से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए आज धरना का समापन किया।

आज के धरना प्रदर्शन में सैंकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं फेसरेशन के पदाधिकारी की गरिमामई मौजूदगी होना यह बया करता है कि अगर सेशन सत्ता में बैठे एवं फेडरेशन के मांगो को अनसुना करने का प्रयास सत्ताधारी करते है तो इन्हें आगामी चुनाव में इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के कड़ी में कौशलेंद्र पाण्डेय संभागीय अध्यक्ष, कमलेश सोनी जिला संयोजक, डॉ. सी के मिश्रा, अनिल तिवारी, अखिलेश सोनी, दुर्गेश सिन्हा, नवीन केशरी,सउद अंसारी, विजेन्द्र यादव, राजेश बराठे, श्रीकांत चौबे, संतोष अग्रवाल, अनिल सिंह, राकेश मिश्रा, एवं सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





