सरगुजा समय बलरामपुर:-
*अपराध क्रमांक-61/2025*
*धारा:-420,467,468,471,120-बी, 34 भादवि*
गिरफ्तार आरोपी
1. सरस्वती गुप्ता पति स्वर्गीय मोतीलाल गुप्ता निवासी कुसमी,
2. बिहारी कुजूर तत्कालीन पटवारी तहसील कार्यालय कुसमी
3. अम्बिकेश गुप्ता पिता स्वर्गीय मोतीलाल साव निवासी कुसमी जिला बलरामपुर रामानुजगंज
*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी पारस शर्मा पिता स्वर्गीय हीरालाल शर्मा,उम्र 32 वर्ष, नायब तहसीलदार, कार्यालय कुसमी जिला बलरामपुर- रामानुजगंज द्वारा थाना कुसमी में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी का ज्ञापन क्रमांक/4050/वाचक/अ. वि.अ./2025 कुसमी, दिनांक 17.7.2025 के माध्यम से संगठित रूप से किए गए आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त सरस्वती गुप्ता पति स्वर्गीय मोतीलाल शाव निवासी ग्राम कंजिया, तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी, अंबिकेश गुप्ता पिता स्वर्गीय मोतीलाल साहू निवासी ग्राम कन्जिया एवं अन्य के द्वारा ग्राम कंजिया तहसील कुसमी के b-1 वर्ष 2013-14 के क्रम संख्या 377 में अवैधानिक प्रविष्टि दर्ज करते हुए ।

अनावेदिका श्रीमती सरस्वती गुप्ता का नाम ग्राम कंजिया स्थित भूमि खसरा नंबर 536/5 रकबा 0.012 हेक्टेयर में दर्ज किया गया है तत्पश्चात न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी के प्रकरण में सुनवाई के दौरान सरस्वती गुप्ता पति मोतीलाल साहू निवासी ग्राम कंजिया द्वारा कूटरचित आदेश को प्रस्तुत किया गया उक्त कूट रचित आदेश को असली प्रमाणित करने हेतु अंबिकेश गुप्ता पिता स्वर्गीय मोतीलाल साहू निवासी ग्राम कन्हैया द्वारा दिनांक 18/08/2022 को अनधिकृत रूप से न्यायालय अनुविभाग में अधिकारी राजस्व कुसमी में पेस कर वर्ष 2012-13 के पृष्ठ क्रमांक 136, 137 में छेड़छाड़ एवं कूट रचना करते हुए अवैधानिक प्रविष्टि क्रमांक 13 को दर्ज किया गया अतः संगठित रूप से किए गए अपराधिक षड्यंत्र में सम्मिलित सरस्वती गुप्ता, तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर, अंबिकेश गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक-61/2025 धारा 420, 467, 468,471,120-बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!
मामले के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे उक्त आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनाँक को आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

