सरगुजा समय अंबिकापुर:- सरगुजा में कांग्रेस पार्टी ने अपना मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है जिस कड़ी में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के निर्देश पर रजनीश सिंह को अंबिकापुर शहर कांग्रेस मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित संगठनात्मक प्रस्तावों के अनुरूप की गई है।
रजनीश सिंह वर्तमान में जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उन्हें शहर के आठ वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है पार्टी संगठन के हर कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति समर्पण के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है।

