27/05/2026
1003554184.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :- आबकारी आयुक्त श्याम धावडे के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29-05-2025 को गस्त के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना पर जिला सरगुजा के सीतापुर थाना अंतर्गत आदर्श नगर निवासी राजू बसोड़ के घर की तलाशी में उसके घर के एक कमरे से 14 लीटर महुआ शराब और 60 किलो महुआ लाहन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क च 34(2 ) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।


उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारु राम रमेश दुबे एवं आरक्षक अशोक सोनी  एवं महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *