सरगुजा समय अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। ये मामला अम्बिकापुर और बलरामपुर जिला का हैं, इस बड़ी कार्यवाही से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

अम्बिकापुर के चेंद्रा लालमाटी में पदस्थ पटवारी नीरज वर्मा को ACB ने 7000 सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया किया हैं। यह पूरा मामला घूसखोर पटवारी का हैं जिसमे पटवारी पर आरोप लगाया गया है कि उसने अम्बिकापुर निवासी पवन पाण्डेय से नामांतरण और ऋण पुस्तिका जारी करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।
जिसके बाद पवन पाण्डेय ने 10 हजार रुपये पहले ही दे दिया था दे दिया था, लेकिन जब उसका काम नहीं हुआ और दोबारा 7 हजार की मांग की गई, तो उसने ACB से संपर्क किया। शिकायत के बाद योजना बनाकर ACB की टीम ने पटवारी नीरज वर्मा और उसके सहयोगी करमु राम को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
वहीं बलरामपुर जिला से भी एक मामला रिश्वत खोर पटवारी का आया हैं
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील अंतर्गत बरतीकला क्षेत्र में पदस्थ पटवारी हेमंत कुजूर को ACB की टीम ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। परसडीहा गांव निवासी किसान राजेश पटेल ने जनवरी में अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पटवारी बार-बार टालमटोल कर रहा था और 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

किसान ने पहले ही 2 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन जब शेष रकम की मांग हुई तो उसने सरगुजा ACB से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी ने 8 हजार रुपये लिए, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
इन दोनों मामलों के सामने आने से स्पष्ट है कि इन पटवारी कों किसी प्रकार का भय नहीं हैं जमकर रिश्वतखोरी कर रहे थे एवं भ्रष्टाचार कों बढ़ावा दे रहे थे…..

