सरगुजा समय अंबिकापुर :-
नए साल के मौके पर अवैध शराब की तस्करी को देखते हुए उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा ने उड़नदस्ता टीम को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं, उसी के तारतम्य में आबकारी उड़नदस्ता टीम को आज दिनांक 30.12.2024 को गस्त के दौरान ककना मोड़ जिला बलरामपुर पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चौकी बरियों अंतर्गत ग्राम आरा निवासी राजू गुप्ता उर्फ राजकुमार गुप्ता न्यू ईयर पर शराब बेचने के लिए भारी मात्रा में मध्य प्रदेश से शराब लाया है,, मुखबिर ने यह भी बताया की राजू गुप्ता अपने जीजा त्रिवेणी गुप्ता के सूने मकान में माल छिपा कर रखता है यदि आप लोग तुरंत जाएंगे तो वह पकड़ा जाएगा।। सूचना के विश्वसनीयता पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता तत्काल उड़नदस्ता टीम के साथ ग्राम आरा जिला बलरामपुर निवासी राजू गुप्ता के घर पहुंचे।। फिर राजू गुप्ता को लेकर त्रिवेणी गुप्ता के घर गए,, जहां बंद मकान में मध्य प्रदेश राज्य की 77 पाव गोवा व्हिस्की बरामद की गई ।।आरोपी राजू गुप्ता को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) 36 एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर रिमांड के लिए माननीय राजपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम,अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी व संगीता उपस्थित रहे।।

