थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
सरगुजा- पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 05/12/24 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता अपनी दीदी के ससुराल घर ग्राम खजुरी में रहकर अंबिकापुर कॉलेज में पढ़ाई करती थी कि उसी दौरान मेरे दीदी के देवर अभिषेक खम्हारी से जान पहचान हुआ जो दिनांक 10.11.2022 से मुझे शादी करूंगा और तुमको पत्नी बनाकर रखूंगा बोलकर मुझे अपने कमरे में बुलाकर मेरे साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध किया है और लगातार कई बार किया जिससे प्रार्थिया गर्भवती हो थी। जो अब आरोपी अभिषेक खम्हारी प्रार्थिया को रखने से इंकार कर रहा है कि रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 165/2024 धारा 376 (2) (ढ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी अभिषेक खम्हारी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपने नाम अभिषेक खम्हारी पिता वृन्दावन खम्हारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम खजुरी थाना दरिमा जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा एवं नमीष सिंह यादव सक्रिय रहे।

