26/05/2026
WhatsApp Image 2024-11-29 at 19.37.59_2ef1b125

🔷 थाना मणीपुर पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से 562 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 06 हजार रुपये किया गया बरामद।

 सरगुजा – पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 29/11/24 कों थाना मणीपुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हर्राटिकरा की एक महिला अपने पास झोले मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रही हैं,सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो ग्राम हर्राटिकरा मे उक्त संदेही महिला की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।

पुलिस टीम द्वारा संदेही महिला से पूछताछ करने पर अपना नाम सहोदरी मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष साकिन हर्राटिकरा थाना मणीपुर का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा संदेही महिला सहोदरी मानिकपुरी के झोला मे रखे सामान के बारे मे पूछताछ किया गया जो महिला संदेही द्वारा संतोषप्रद जवाब नही दिया गया, पुलिस टीम द्वारा महिला संदेही के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर पुड़िया एवं प्लास्टिक मे रखा गांजा कुल 562 ग्राम कुल किमती लगभग 6000/- रुपये बरामद किया गया, आरोपिया से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखना स्वीकार किया गया जो आरोपिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 366/24 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल राज, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर सिंह, पीतांबर सिंह, महिला आरक्षक किरण अर्चना, आरक्षक अतुल शर्मा, इम्तियाज अली, सुरेश गुप्ता सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *