20/05/2026
f

कांगो की राजधानी किंशासा में सेंट्रल मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई। अलजजीरा के मुताबिक इनमें से ज्यादातर की मौत भगदड़ की वजह से हुई।

कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने मंगलवार को बताया कि कई कैदी जेल से भागने की कोशिश कर रहे थे। चेतावनी देने के बाद वे नहीं रूके। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *