17 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की शरद पूर्णिमा है। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। ग्रहों के राजा सूर्य आज कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

