04 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है । द्वितीया तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 38 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

