28/05/2026
1000121057.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :- राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर का पेपर निरस्त कर दिया गया है।

दअरसल राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एलएलबी 4th  सेमेस्टर एनवायरमेंटल लॉ की परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन सभी छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे उत्तरपुस्तिका का वितरण कर दिया गया।

जहा प्रश्न पत्र देने का समय आया तो कॉलेज प्रबंधन ने एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ का प्रश्न पत्र वितरण कर दिया गया। जिसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इधर कॉलेज प्रबंधन ने अपनी गलती मानते हुए आने वाले 1 अगस्त को एनवायरमेंटल लॉ की परीक्षा लेने की बात कही है। वही आज की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।बहरहाल महाविद्यालय हमेशा किसी न किसी मामले में सुर्खियों में रहा हैं। इस बार कॉलेज प्रबंधन प्रश्न पत्र गड़बड़ी का आरोप लगा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *