सरगुजा समय बलरामपुर :- एन्टाफोगास्टा ऐप बनाकर करते थे, ठगी आरोपी को मुजफरपुर बिहार से किया गया गिरफ्तार।
मो. फिरोज आलम पिता मो. अलाउद्दीन उम्र 31 साल साकिन मादापुर चौबे पश्चिम टोला थाना सदर जिला मुज्जफरपुर बिहार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है विषयांतर्गत लेख है कि एन्टोफागस्टा ऐप के प्रमोटरो / संचालकों द्वारा मार्च 2024 से सितम्बर 2024 तक अधिक पैसों का लालच देकर ऑन लाईन ऐप के माध्यम से चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ कुल रकम 20,81,827.00/रुपये का ठगी होना पाये जाने से थाना चलगली में अपराध क्रमांक 21/2025 धारा 318(4),319(2) BNS & 66(D) IT Act. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान ग्रामीणों ने अपने कथन में बताया है कि ऐप के प्रचार प्रसार के लिए अनावेदकगण कुछ मोबाईल नंबर से व्हाट्सप कॉल से फोन कर पैसा लगाने का झांसा देते थे।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी रामअवतार ध्रुव के निर्देशन पर थाना प्रभारी चलगली व टीम द्वारा प्रकरण की लगातार सतत् विवेचना करते हुए सायबर सेल की मदद से करते हुए आरोपी मो. फिरोज आलम को मुजफरपुर बिहार से हिरासत में लिया गया, जो पूछताछ के दौरान अपराध घटित करना स्वीकार किया है।
आरोपी गोल्डन एग्रो इंडिया नाम का फर्म बनाकर केनरा बैंक में खाता खोलवाकर ग्रामीणों से ठगी का पैसा प्राप्त करता था, आरोपी के साथ ठगी करने में इसके अन्य साथी भी सहयोग करते थे, जो अपने सकूनत से फरार है, आरोपी के खातों का स्टेटमेंट के अवलोकन पर लाखो रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चलगली निरी. बी.एल. भारद्वाज, आर. संजय जायसवाल, आर. राजकिशोर पैकरा, आर. राजकुमार मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

