17/05/2026
1003246190.jpg


सरगुजा समय बलरामपुर :- पीड़िता थाना सनावल में उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसका विवाह ग्राम त्रिशूली के वंश बहादुर सिंह के साथ वर्ष 2022 में हुआ था, जिससे उसका विवाद होने के कारण वह अलग हो गई थी, कुछ दिन बाद इंद्रजीत सिंह पुनः शादी करने का आश्वासन देकर उसके घर में जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उससे शादी करने से मना करके कहीं और शादी कर रहा है और पिछले एक महीना से अपना मोबाइल बंद कर दिया है। 

पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सनवाल में  अपराध क्रमांक 22/2025 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी के झारखंड में होने की सूचना पर आरोपी को झारखंड से हिरासत में लेकर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछतछ में आरोपी द्वारा आरोप स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अपराध क्रमांक 22/2025 – धारा 69 बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी
इंद्रजीत सिंह पिता सीताराम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी त्रिशूली थाना सनावल जिला बलरामपुर रा0 गंज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *