14/05/2026
1003061622.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:-

अपराध क्रमांक 41/22 धारा 294. 506. 323. 336. 307. 395, 511.120(b) ipc 25.27 आर्म्स एक्ट

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल मार्गदर्शन में बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार जारी है अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक नग देसी पिस्टल व मोटरसाइकिल भी किया गया बरामद

घटना को अंजाम देने के बाद से लगातार फरार चल रहे थे आरोपी, विशेष पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर विंढमगंज उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि करीब 3 वर्ष पूर्व घटना दिनांक 08/03/2022 की रात करीब 9:30 बजे शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान वाड्राफनगर में वाड्राफनगर निवासी राजू अपने अन्य साथियों के साथ शराब दुकान के बगल में लूट डकैती का प्रयास किया गया था, जिसमें शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारियों की हत्या करने की दृष्टि से उन पर हमला किया गया था। उक्त घटना के दौरान आरोपियों के द्वारा देशी पिस्टल एवं धारदार चाकू और अन्य हथियार का इस्तेमाल किया गया था। मामले की  विवेचना के दौरान पूर्व में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 02 आरोपी रुस्तम और सलामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था उनके पास से धारदार चाकू और एक देशी पिस्तौल जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

मामले के चार आरोपी वर्ष 2022 से लगातार फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा था किंतु उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान मामले की केस डायरी का अवलोकन कर घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाकर आरोपियों के छिपे होने के संभावित स्थानों पर दविश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02/04/2025 को विंधमगंज उत्तर प्रदेश से आरोपी पुलाव उर्फ अहमद उर्फ राजा बाबू को तथा एक आरोपी राजू उर्फ सैफुल्लाह को वाड्राफनगर से गिरफ्तार किया गया। राजू और सैफुल्लाह के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल सीडी डॉन जप्त किया गया है। आरोपी अहमद उर्फ राजा बाबू उर्फ पुलाव का न्यायिक रिमांड आज दिनांक 3/4/25 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय वाड्राफनगर से प्राप्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *