18/05/2026
1002306731.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
🔷 *अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 21 वाहन चालकों से 23000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल*।
🔷 *मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर दुपहिया वाहन चलाये जाने के मामले मे 02 वाहन चालकों से 14000/- समन शुल्क किया गया वसूल*।
🔷 *फ़ोन मे बात करते हुए वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों से 1800/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल*।
🔷 *बिना पूर्ण दस्तावेज के वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों से 2100/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल*।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों यातायात पुलिस एवं थाना चौकी पुलिस टीम द्वारा द्वारा चेकिंग के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, फ़ोन मे बात करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, बिना पूर्ण दस्तावेज के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित अन्य यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 93 वाहन चालको से 68000/-  रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

⏩ कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 21 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 23000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर दुपहिया वाहन चलाये जाने के मामले मे 02 वाहन चालकों से 14000/- समन शुल्क वसूल किया गया हैं, फ़ोन मे बात करते हुए वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों से 1800/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, बिना पूर्ण दस्तावेज के वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों से 2100/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं एवं अन्य दीगर प्रकरणों मे कुल 12 वाहन चालकों से 7500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक विजय केवर्त, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, जितेंद्र यादव, विमल सिंह, आरक्षक इंद्रप्रताप सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *