• Sun. Feb 1st, 2026

नशे को ना, जिंदगी को हॉ कहने सूरजपुर पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली, नशामुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

Jul 31, 2025

सरगुजा समय सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘‘नवजीवन’’ के तहत गुरूवार, 31 जुलाई 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय से पुलिस के अधिकारियों व जवानों के द्वारा बाईक रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

नशे के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित इस बाईक रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मनेन्द्रगढ़ रोड, चंदरपुर चौक, भैयाथान रोड़ होते हुए माताकर्मा चौक से वापस जिला कार्यालय जाकर समाप्त हुई।

150 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने हेलमेट धारण कर रैली निकालकर नागरिकों को नशा ना करने, नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया।

इस रैली में लाउड स्पीकर के माध्यम से नशे को ना, जिंदगी को हो कहने का संदेश देते हुए नशीले पदार्थो का सेवन न करने की अपील कर लोगों को जागरूक किया गया।

इस जागरूकता रैली में सीएसपी एस.एस. पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, आरआई अशोक गिरी, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पांडे सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि अभियान नवजीवन के तहत यह बाईक रैली निकालकर समाज में लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता फैलाना और नशे के नकारात्मक प्रभावों से लोगों को अवगत कराना था।

इस बाइक रैली में लोगों को यह संदेश देना था कि अपने और समाज के लोगों को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ और नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 1933 एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नंबर 9479193999 पर तुरंत दें, साथ ही कहा कि नशे के खिलाफ सभी को मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, ताकि एक सुरक्षित, समृद्ध और स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाया जा सके।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य