• Sun. Feb 1st, 2026

अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही, 5 गिरफ्तार

Mar 24, 2025

सरगुजा समय

*सूरजपुर।* डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस के क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाए हुए है।

इसी तारतम्य में दिनांक 23.03.2025 को थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति गौरीपुर-कार्तिकपुर तिराहा के पास भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां प्रेमसाय रवतिया पिता रनसाय उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नवापारा कला, थाना प्रेमनगर को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा, आरोपी के कब्जे से 70 पाव गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 9450 रूपये का जप्त धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रेमनगर जे.एस.कंवर, एसआई मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, आरक्षक धनंजय साहू, बेचूराम सोलंकी, विजय चौबे, सत्य नारायण तिवारी सक्रिय रहे।


वहीं थाना भटगांव पुलिस के द्वारा ग्राम सलका निवासी बाबुलाल के कब्जे से 9 पाव गोवा अंग्रेजी शराब एवं शिवकुमार के कब्जे से 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, थाना ओड़गी पुलिस के द्वारा ग्राम कुसमुसी-बसदेई निवासी लालसाय से 2 लीटर महुआ शराब तथा थाना रामानुजनगर द्वारा ग्राम लब्जी निवासी कलिन्दर से 3 लीटर महुआ शराब कुल कीमत 2050 रूपये का जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य