15/05/2026
1000532798

सरगुजा समय अंबिकापुर :- जल संसाधन विभाग बलरामपुर रामानुजगंज में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी सुजीत कुमार गुप्ता का भ्रस्टाचार करने में इतना मनोबल बढ़ गया हैं की इसके आगे विभाग के आला अफसर तक नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं।

एकमात्र जल संसाधन विभाग की ही बात हम नहीं कह रहे उक्त विभाग के अलावा पुलिस विभाग के अधिकारी भी इस भ्रस्ट अधिकारी के सामने दंडवत होते नजर आ रहे हैं जिसका मुख्य कारण यह माना जा सकता हैं की जिस थाना में उक्त अधिकारी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हैं उसी थाना क्षेत्र एवं थाना प्रभारी के नाक के निचे अफसर शाही झाड़ते दिख जायेंगे लेकिन ऐसा प्रतीत होता हैं की सम्बंधित थाना प्रभारी का इस मामले से मुँह मोड़ लिया गया हैं जिसके वजह कार्यवाही नहीं हो रही।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की विभाग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी भ्रस्टाचार करने एवं फर्जीवाड़ा करने में इस कदर अपना स्तर गिरा डाला हैं की जिस विभाग में यह सब इंजिनियर और अनुविभागीय अधिकारी रहैं उसी विभाग से स्वयं कों चपरासी घोषित करते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया से चेक का विवरण मांग डाला जिसमे बैंक द्वारा जारी पत्र में बताया की सुजीत कुमार गुप्ता नामक कों व्यक्ति भी चपरासी के पद पर जल संसाधन विभाग में पदस्थ हैं।

भ्रष्टाचार करके पैसा कमाने की ऐसी लत की स्वयं का डिमोसन करना भी बड़ा आराम सा लगता हैं देखे क्या हैं पूरा मामला.



जैसा की आप ऊपर दिए गए पत्र में स्पस्ट रूप से देख सकते हैं की प.क्रमांक. २853/ स्था./ दिनांक 15/08/2022 कों जल संसाधन रामानुजगंज संभाग क्रमांक 02 के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंण्डिया बलरामपुर जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) के शाखा प्रबंधक कों जारी करते हुए विषय :-चेक स्टेटमेन्ट प्रदाय करने के संबंध में।

बताते हुए लिखा की उपरोक्त विषयांतगर्त इस संभाग को यह ज्ञात हुआ है कि आपके द्वारा माह 04/2022 से लेकर माह 06/2022 तक का हमारे विभाग से जारी चेक स्टेटमेन्ट जिनका भुगतान आपके बैंक द्वारा किया जा चुका है जिसकी जानकारी किसी व्यक्ति द्वारा अघोहस्ताक्षरी के फर्जी हस्ताक्षर से पत्र देकर आपसे विषयांकित जानकारी प्राप्त की गई है।

कृपया संबंधित पत्र की छायाप्रति के साथ अपना प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था करे कि किन परिस्थितियों में आपके द्वारा चेक स्टेटमेन्ट प्रदाय किया गया है।

जिसके प्रतिउत्तर में शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया ने बताया की -उपरोक्त विषय के अंतर्गत लेख है कि इस विभाग के वित्तीय वर्ष 2022-23 के माह 05/2022 चेक का विवरण अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उप संभाग रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छ.ग.) के पत्र क्रमांक 102/2022 दिनांक 14/08/2022 के माध्यम से चपरासी श्री सुजीत कुमार गुप्ता को उपलब्ध कराया गया था । पत्र की छायाप्रति संलग्न हैं।

इस तरह के बड़े बड़े कारनामें अनुविभागीय अधिकारी सुजीत कुमार गुप्ता के द्वारा बड़े आसानी से किया जाता हैं क्योंकि इस अधिकारी कों मालूम हैं की पुरे सिस्टम से कैसे खेलना हैं और भ्रष्टाचार करके कमाए गए करोड़ों रूपए से कब किस अधिकारी कों अपने शरण में रखना हैं एवं कब किस अफसर के शरण में जाकर उस अफसर का चरणवंदन करना हैं बैंक में जारी पत्रनुसार चपरासी सुजीत कुमार गुप्ता कों अच्छे से मालूम हैं।

इसी क्रम में आपमें देखा होगा की कैसे बिना कार्य कराए ही लाखों रूपए का भुगतान कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग रामानुजगंज बलरामपुर के द्वारा ठेकेदारों कों किया गया जबकि वर्तमान में किसी प्रकार का कार्य नहीं किया गया हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यपालन अभियंता नारायण प्रसाद डहरिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया की अपने प्रद्द्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीपी कंस्ट्रक्सन अंबिकापुर कों 997924, 563689 नौ लाख संतानबे हजार नौ सौ चौबीस, पांच लाख तिरसठ हजार छः सौ नवासी रूपए एवं मेसर्स संजय कुमार गुप्ता जामवंतपुर बी क्लास ठेकेदार कों 431438 चार लाख एकातीस हजार चार सौ अड़तीस रूपए का भुगतान करने आदेशित कर दिया।

इस तरह के बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान करने के मामले में कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी के साथ साथ भ्रष्टाचार में संलिप्त तमाम लोगों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता हैं।

जिला बलरामपुर कलेक्टर के द्वारा मामले कों संज्ञान में लेकर तत्पर्ता  दिखाते हुए कब तक कार्यवाही की जाती हैं यह देखने वाली बात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *