• Sun. Feb 1st, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत्त महिला आरक्षक आनंद पैकरा को दी गई भाव-भीनी विदाई

Aug 1, 2025


सरगुजा समय अंबिकापुर :- कार्यालय के सभाकक्ष मे सेवानिवृत्त महिला आरक्षक के लिये विदाई समारोह का किया गया आयोजन।
:- सेवानिवृत्त होने वाली महिला आरक्षक ने अपने अनुभव किये साझा, उक्त अनुभवों से सीख लेने पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों किया गया प्रेरित।
:- महिला आरक्षक को भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए खड़ा रहने दिलाया गया विश्वास।

सरगुजा पुलिस मे पदस्थ महिला आरक्षक आनंद पैकरा के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सेवानिवृत महिला आरक्षक आनंद पैकरा के अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ मिलता रहेगा।

इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाली महिला आरक्षक आनंद पैकरा द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान ड्यूटी के दौरान सामने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपने अनुभवों को साझा किया गया, जिसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सेवानिवृत होने वाली महिला आरक्षक को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए पुलिस परिवार सदैव उनके साथ रहेगा।

विदाई समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, स्टेनो निरीक्षक (एम) फबियानुस तिर्की, उप निरीक्षक (एम) रजनी कुजूर, सहायक उप निरीक्षक (एम) विवेक शुक्ला उपस्थित रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य