• Sat. Feb 28th, 2026

सैकड़ो ग्रामीणों को पांच माह से चावल 1 वर्ष से शक्कर चना नहीं हुआ वितरण, तहसीलदार के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर पहुंचे गांव

Feb 28, 2026

विकास अग्रवाल सरगुजा समय अंबिकापुर

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं होने के मामला सामने आ रहा है।

गांव में आज भी गए ऐसे राशन कार्ड धारी है जो राशन दुकान पर निर्भर है।शासकीय उचित मूल दुकानों में नियमित रूप से राशन वितरण नहीं होने से गरीब वर्ग के लोगों के सामने राशन की समस्या उत्पन्न हो गई है उन्हें अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राशन नहीं मिलने से हुआ जैसे-तैसे गुर्जर बसर कर रहे हैं। राशन वितरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। दरअसल पुरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम लटोरी का है जहां 28 फरवरी दिन शनिवार को उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिलने पर सैकड़ो ग्रामीणों ने राशन दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार अंकित पटेल के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर सतपाल सिंह गांव पहुंचे और जांच शुरू की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विगत कई वर्षों से शारदा महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है। ग्राम लटोरी में लगभग 1200 राशन कार्ड धारी है। जिनमें से लगभग 450 हितग्राहियों को लगभग 5 महीने से चावल तथा 1 वर्षों से शक्कर चना का वितरण नहीं किया गया है।

सोसायटी संचालक के द्वारा पोस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था। और दुकान में राशन नहीं होने की बात कही जाती है।

जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 28 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे जब सैकड़ो ग्रामीण राशन दुकान राशन लेने पहुंचे तो राशन दुकान संचालक के द्वारा अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिया गया। आक्रोशित सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के सामने शनिवार की दोपहर विरोध प्रदर्शन किया गया।

साथी उन्होंने शासन प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करते हुए राशन दिलाए जाने की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार अंकिता पटेल के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर सतपाल सिंह लटोरी गांव पहुंचे राशन वितरण के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू की गई हैं।

विरोध प्रदर्शन करने के दौरान रामेश्वर मिर्रे,गरम साय ,उमेद यादव ,संजय प्रजापति ,बरातों बाई,मनीषा राजवाड़े ,दिलेश्वरी , सुहानों,रुग्मैन ,सुखनी ,रघुम,बल शरण ,जागरमती, सरिता, दिव्यांग जीवन कुमारी, श्याम बाई, सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

तहसीलदार अंकिता पटेल ने इस संबंध मे  बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल फुड इंस्पेक्टर सतपाल मलिक को जांच हेतु लटोरी गांव भेजा गया है। और जल्द से जल्द हितग्राहियों को राशन दिल जाने का प्रयास किया जाएगा।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य