20/05/2026

तकिया ग्राम मे मारपीट के वायरल वीडियों पर सरगुजा पुलिस की  कार्यवाही, पीड़ित की शिकायत पर मामले मे अपराध किया गया हैं पंजीबद्ध, आरोपियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*।


⏩ थाना कोतवाली अंतर्गत तकिया ग्राम मे कुछ व्यक्तियों के साथ मारपीट किये जाने के वायरल विडिओ कों तत्काल संज्ञान मे लेकर प्रार्थी शाहिद अंसारी साकिन तकिया मजार थाना कोतवाली अम्बिकापुर की शिकायत पर थाना कोतवाली मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 268/25 धारा 296, 351(3), 115(2), 324(2), 191(2) बी. एन.एस.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया हैं, मामले मे शामिल 03 आरोपियों *(01) मो.अतिक पिता स्व. मईनुददीन उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम तकिया थाना अम्बिकापुर (02) रमजान अंसारी पिता निजामुददीन अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तकिया थाना अम्बिकापुर (03) जसीम अंसारी उर्फ छोटु पिता मुर्तुजा अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम तकिया थाना अम्बिकापुर* के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा धारा 170/126,135(3) बी. एन. एस. एस. के तहत इस्तगासा पेश कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर आरोपियों कों कार्यपालिक दंडाधिकारी अम्बिकापुर के समक्ष पेश किया गया हैं, मामले मे अग्रिम जांच विवेचना की जा रही हैं, प्रकरण मे आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा सख़्ती से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *