23/05/2026
1000078657



सरगुजा समय अंबिकापुर


🔷 *थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही


🔷 *पत्नी से मामूली वाद विवाद होने पर पर आरोपी द्वारा मारपीट कर की गई थी हत्या

⏩ *मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक राजकुमार आत्मज मदन साकिन करदोनी थाना लुन्ड्रा द्वारा दिनांक 08/02/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सूचक की पुत्री का विवाह ग्राम खलिबा निवासी अजेश बरवा से हुआ था, जो वर्तमान मे खलिबा खालपारा मे निवासरत थी, दिनांक 7/02/24 कों सूचक कों जानकारी प्राप्त हुई की इसकी बेटी की मृत्यु हो गई हैं, बाद मृतिका के घर पहुंचकर देखा गया जो मृतिका का पति बताया कि मृतिका से मामूली वाद विवाद होने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर बाहर चला गया था बाद मे मृतिका के नही उठने पर घटना के बारे मे जानकारी होना बताया हैं, मामले मे सूचक की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया जो पीएम करता डॉक्टर साहब द्वारा मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना बताया गया, एवं परिजनों के बयान के आधार पर संदेही अजेश बरवा आत्मज अमृत बरवा उम्र 36 वर्ष साकिन खलिबा खालपारा कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा पत्नी से मामूली वाद विवाद होने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अमरेश सिंह, अनिल सिंह परिहार, अरविन्द उपाध्याय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *