24/05/2026
f7bd5e35-f15c-4465-aa99-f5c011c73c2a (1)

यातायात पुलिस टीम द्वारा देर रात तक की गई चेकिंग, बस चालकों कों शराब पीकर वाहन नही चलाने दी गई सख्त समझाईस।
 कल देर शाम चेकिंग अभियान के दौरान कुल 109 वाहन चालकों 104600/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

 सरगुजा – पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने एवं एहतियात के तौर पर भारी वाहन चालकों एवं बस चालकों कों वाहन चलाने के दौरान शराब के सेवन ना किये जाने के क्रम मे कल देर शाम यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड अम्बिकापुर चौक के पास भारी वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गई, बस चालकों एवं मुख्य मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन के चालकों की ब्रेथ ऐनालाइजर से चेकिंग की गई।

वाहन चालकों की चेकिंग कर वाहन चालकों कों वाहन चलाने के दौरान शराब का सेवन ना करें सहित अन्य किसी प्रकार का नशा ना करने की सख्त हिदायत दी गई, चेकिंग के दौरान कोई भी वाहन चालक शराब के नशे मे नही पाया गया, कल देर शाम चौक चौराहो मे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 109 वाहन चालकों से कुल 104600/- रुपये सामान शुल्क वसूल किया गया हैं।

कार्यवाही मे रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *