25/05/2026
IMG-20240429-WA0122

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम किया गया जप्त*।
🔷 *सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में की जा रही सख्त कार्यवाही*।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास’* के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बच्चों की अश्लील फोटो वीडियो को अपलोड करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, सरगुजा पुलिस द्वारा बीते 48 घंटे के अंदर 8 मामलों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, इसी क्रम मे आज दिनांक कों चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की गई हैं।

⏩ पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी अभिषेक गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन सदर रोड कदम्बिनी चौक थाना कोतवाली अम्बिकापुर कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 274/24 धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 14 (1) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, शिव राजवाड़े, शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *