सरगुजा समय बलरामपुर
जिला बलरापमुर-रामानुगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से) के मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में आज दिनांक 28.02.2026 से ‘‘आनलाईन चालान प्रणाली’’ प्रारंभ किया गया है।
जिसके प्रथम चरण में जिला के तीन थाना क्षेत्र बलरामपुर, रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर में औपचारिक रूप से आनलाईन चालान (ई-चालान) कि प्रक्रिया शुरू कि गई है, तत् पश्चात संपुर्ण जिला इकाई में आनलाईन चालान शुरू किया जायेगा।
सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला बलरामपुर में आनलाईन चालान (ई-चालान) प्रणाली प्रारंभ की जा रही है।
इस प्रणाली के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अब मौके पर ही डिजिटल माध्यम से चालान जारी किया जाएगा तथा जिसका भुगतान नगद, आनलाईन (बाॅरकोड़ अथवा यू.पी.आई) एवं कार्ड के माध्यम से कर पायेंगे आनलाईन चालान प्रणाली के माध्यम से आम जनों में चालान के प्रति पारदर्शिता बढे़गी तथा नागरिकों को चालान भुगतान में सुविधा प्राप्त होगी।
पेपरलेष चालान प्रक्रिया से आम लोगों के समय की बचत के साथ प्रारदर्षिता बढे़गी तथा चालानी रिकार्डों का संधारण सहज होगा।
यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन द्वारा यातायात नियमों का पालन करने अपील कि गई। जैसे दोपहिया वाहन में त्रिपल सवारी न बैठावं। नषे की हालत में वाहन न चलावे। सीट बेल्ट का प्रयोग करें। बीना हेलमेट वाहन न चालावंे।
वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजों को हमेशा वाहन के साथ रखने नाबालिक को किसी भी परिस्थित में वाहन चलाने की अनुमति नही देने समझाईष दिया गया है। आनलाईन चालान प्रणाली का उदेष्य दंड देना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिष्चित करना है।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





