• Tue. Feb 24th, 2026

नवनियुक्त एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का किया पदभार ग्रहण

Oct 25, 2024

सूरजपुर। जिले के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 को विधिवत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ एसएसपी सूरजपुर  ठाकुर ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए। प्रशांत कुमार ठाकुर वर्ष 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2011 में आईपीएस अवार्ड हुए। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक दुर्ग, बलौदाबाजार, बेमेतरा, जशपुर, धमतरी एवं सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर के पद पर पदस्थ रहे है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, स्टेनो अखिलेश सिंह सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

वर्षो जहाँ पटवारी रहे वही मिला प्रमोशन अब राजस्व निरिक्षक बन वर्षो से कब्ज़ा जमाए बैठें हैं, R I इनका तबादला वर्षो से नहीं हुआ
सरगुजा समय के खबर का बड़ा असर :- दबंग एवं रहिसजादे पटवारी का हुआ तबादला त्रिभुवन सिंह जैसे कई पटवारियों ने शहर मे कर रखा था कब्ज़ा
सरगुजा समय के खबर मे लगा मुहर अनुभवहींन निकले सोहन भगत, DDA की राजसात की टीम हुई फेल अब कलेक्टर ने बनाया नया टीम, यह टीम करेंगी विजय ट्रेडिंग कंपनी मे राजसात की कार्यवाही?

अन्य