• Thu. Mar 19th, 2026

नशीले अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कप सीरप का परिवहन करते पाए जाने पर 02 आरोपियों को कुसमी पुलिस ने  गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Mar 19, 2026


सरगुजा समय बलरामपुर :- *अपराध क्रमांक 28/2026 धारा  21(c) NDPS एक्ट*

गिरफ्तार आरोपीगण
1. आसिफ अन्सारी उर्फ बबलू पिता मराजुल असारी उम्र 38 वर्ष जाति जुलाहा नगरपंचायत कुमसी वार्ड क्र. 07 थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज
2. बस चालक आनंद तिर्की पिता माडवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम झोलांगा, थाना लोदाम, जिला जशपुर


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.03.2026 को कुसमी पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड की ओर से अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कप सीरप बस से मंगवाया गया है। सूचना पर कुसमी पुलिस द्वारा मय स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कुसमी निवासी आरोपी आसिफ अन्सारी उर्फ बबलू पिता मराजुल असारी उम्र 38 वर्ष जाति जुलाहा नगरपंचायत कुमसी वार्ड क्र. 07 थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज1 के कब्जे से wings कम्पनी का Codeine Phosphats & Triprolidine Hydrockloride Syrup ONEREX को मौके पर जप्त किया गया। तथा परिवहन करता बस चालक आनंद तिर्की के कब्जे से  wings कम्पनी का Codeine Phosphats & Triprolidine Hydrockloride Syrup ONEREX  तथा रसीद बस क्रमांक- जे.एच.03 ए.क्यू.-3029 को विधिवत जप्त किया गया ।

आरोपियों से प्रतिबंधित कोडिन युक्त ओनेरेक्स कप सिरप रखने व परिवहन करने पाये जाने से आरोपियों द्वारा उपरोक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दोनों आरोपियो को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य