26/05/2026
c00ac7e2-388b-4b6e-8183-f7f7ca27ce62

 अभियान के तहत मुख्य चौक चौराहो के आस पास अव्यवस्थित ठेला, असंवैधानिक पार्किंग एवं रोड़ पर सब्जी बेचने वाले ग्रामीणों कों समझाईस देकर किया गया व्यवस्थित।
 ठेला व्यवसाईयों कों वेंडिंग जोन मे ही अपनी दुकान लगाने एवं रोड़ तरफ की फुटपाठ कों खाली रखने दिए गये सख्त दिशा निर्देश।
 अभियान अंतर्गत मुख्य मार्ग महामाया चौक से देवीगंज रोड़ की सड़क मे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर भी की गई चालानी कार्यवाही।

सरगुजा :- जिले के मुख्य मार्गो कों अतिक्रमणमुक्त कराने एवं नगरवासियो कों सुव्यवस्थित पार्किंग, फुटपाथ एवं जाम मुक्त यातायात उपलबध कराने के क्रम मे बीते शाम सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य मार्गो मे व्यवस्थित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु संयुक्त भ्रमण किया गया, अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा गुदरी चौक से थाना चौक की ओर आने वाली सड़क मे जाम की समस्याओं कों दूर करने सड़क के किनारे सब्जी एवं अन्य सामान लेकर विक्रय करने वाले ग्रामीणों कों गुदरी बाजार मे भेजकर उक्त सड़क खाली कराई गई, ग्रामीणों कों अपनी सब्जी दुकाने गुदरी बाजार मे लगाने हेतु समझाईस दी गई, थाना चौक से हनुमान मंदिर चौक तक लगे हुए ठेला/गुमटीयो कों फूटपाथ कों खाली छोड़कर अंदर की ओर अपनी दुकाने लगाने की सख्त समझाईस दी गई, ठेला/गुमटीयो की व्यवस्था मे सुधार नही होने पर सख्त कार्यवाही किये जाने की कड़ी समझाईस दी गई।

थाना चौक से गर्ल्स स्कूल तक लगे ठेला/गुमटी संचालको कों भी अपनी दुकाने फुटपाथ कों खाली छोड़कर लगाने की समझाईस दी गई, जिससे पार्किंग की व्यवस्था भी बनी रहे एवं आमलोगो का आवागमन भी जाम मुक्त हो सके, संयुक्त टीम द्वारा गर्ल्स स्कूल से महामाया चौक, महामाया चौक से संगम चौक, बाद देवीगंज रोड़ देव होटल तक की व्यवस्था का आकलन किया गया, साथ ही मुख्य मार्गो मे खड़े बेतरतीब वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनो चालकों कों असंवैधानिक पार्किंग ना किये जाने की समझाईस दी गई, सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था कों सुदृढ़ किये जाने हेतु सड़को पर उतरकर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्यवाही के दौरान यातायात शाखा प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, राजस्व निरीक्षक महेश सिंह एवं नगर निगम की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *