26/05/2026
50458f0b-acd5-4815-9f0e-81b04bcd18ad

 पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 2000/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त।
 बंजारी रोड़ किनारे सार्वजनिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 23/10/24 कों थाना मणीपुर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग सूचना प्राप्त हुई कि बंजारी रोड़ किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर ताशपत्ती के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर 04 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) सूरज विश्वास उम्र 26 वर्ष साकिन बंजारी थाना मणीपुर (02) कुलदीप मुण्डा उम्र 38 वर्ष साकिन बंजारी थाना मणीपुर (03) नरेश मुण्डा उम्र 28 वर्ष साकिन बंजारी थाना मणीपुर (04) दुबे राम राजवाड़े उम्र 45 वर्ष साकिन जगदीशपुर थाना मणीपुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 2000/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 333/24 धारा 3 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी, सुरेश गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *