23/05/2026
IMG-20240221-WA0208


सरगुजा समय अंबिकापुर

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे 02 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी सोनप्रताप उम्र 40 वर्ष साकिन खैरबार अम्बिकापुर का थाना अम्बिकापुर कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का खाता नमनाक़ला स्तिथ एच.डी.एफ.सी. बैंक मे हैं, जिस पर प्रार्थी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था एवं खाते का एटीएम जारी नही कराया गया था, जो प्रार्थी कों 1 माह पूर्व पता चला कि उसके खाते मे बैलेंस नही हैं, जबकि प्रार्थी के खाते मे 2 लाख 30 हजार रुपये का होना बताया गया हैं, प्रार्थी द्वारा बैंक से पता करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 13/02/23 से 30/05/23 के मध्य खाते से राशी का आहरण हुआ हैं, एवं प्रार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कों हटाकर नया अनजान नंबर लिंक किया गया हैं, प्रार्थी कों बैंक एटीएम जारी होने की सूचना भी दी गई,जो प्रार्थी के खाते से कुल 2 लाख 30 हजार रुपये का आहरण अज्ञात व्यक्ति द्वारा किये जाने के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 94/24 धारा 420, 409, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा तत्कालीन बैंक प्रबंधक रवि रंजन सिंह उम्र 33 वर्ष साकिन भटगांव पुराना माईन्स कॉलोनी भटगांव सूरजपुर एवं बैंक अधिकारी मनीषा जैन उम्र 27 वर्ष साकिन जोड़ा पीपल की घेराबंदी कर पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया, जो तत्कालीन बैंक प्रबंधक एवं अधिकारियो द्वारा ग्राहक कों जारी चेक बुक मे से 01 प्रति चेक निकाल कर रख लेना एवं प्रार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कों हटाकर दूसरा नंबर लिंक कर ग्राहक के खाते से 2 लाख 30 हजार रुपये का आहरण कर धोखाधड़ी कर गबन करना स्वीकार किया गया, जो मामले मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक रुपेश महंत, लालभुवन सिंह, संजय कुजूर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *