सरगुजा समय बलरामपुर:- जिले बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ 2026 का अयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया गया है।
जिला बलरापमुर-रामानुगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्वदीपक त्रिपाठी के निर्देषन में जिला बलरामपुर के दुर्गम अंचल क्षेत्र पुंदाग से ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का शुभारंभ सांसद महोदय चिंतामणी माहाराज की अध्यक्षता में किया गया।

जिलें में ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया जा रहा है।
इसी कड़ी मे जिले में आज दिनांक 03.01.2026 को बलरामपुर जिले के समस्त अनुभागों में यातायात जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिसमें चौक चैराहों पर आम नागरिकों कों यातायात नियमों एवं संकेतो के बारे में जानकारी दि जा रही है साथ ही वाहन चलाने के तरिके एवं दुर्घटना से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।

तथा वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के सड़क दुर्घटना होने पर हताहत् हुऐ व्यक्तियों के त्वरीत उपचार हेतु उन्हे पास के चिकित्सालय में चिकित्सा हेेतु पहुॅचाने एवं संबंधित पुलिस थाना में सूचना देने अपिल कि जा रही है ताकि संबंधित को बचाया जा सके।
वाहन चालकों कों यातायात के नये नियमों एवं नये चलानी शुल्क के संबंध में अवगत कराया जा रहा है।
चालक को निर्धारित गणवेष धारण कर वाहन चलाने, ऑटो को निर्धारित स्थानों पर ही खडी करने, क्षमता से अधिक सवारी नही बैठाने, वाहन संबंधी सभी दस्तावेज को अपने पास रखने, चालक को अपना आधरकार्ड अथवा पहचान पत्र साथ रखने, शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन नही चलाने तथा यातायात के नियमों एवं संकेतो का पूर्ण रूप से पालन करने हेतु समझाईष दिया जा रहा है। तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले ‘गुड समेरिटन्स’ को पुष्प गुच्छ एवं चाॅकलेट देकर सम्मानित किया जा रहा है।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





