सरगुजा समय अंबिकापुर:- शहर में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है, चोरी, लूट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी जैसे तमाम प्रकार की घटना लगातार शहर में देखने को मिल रही है जिसके वजह से शहर में अपराधियों का बोल बाला दिख रहा है और पुलिस के हाथ तमाम नियमों नें बांध रखें है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की शहर में बढ़ते अपराधों में सबसे बड़ी समस्या ठगी का है आयदिन लोग ठगी का शिकार हो रहे है बावजूद उसके सतर्क होने की जरुरत नहीं समझते।
दरअसल मामला कान्हा मोबाईल का है जहाँ पर आरोपी नें ऑनलाइन लगभग 16 लाख रूपए का भुगतान प्री बुकिंग मोबाईल में भारी छूट के बातों में आकर कर दिया और ठगी का शिकार हो गया।

पुरे मामले की जानकारी इस प्रकार है की शहर में मोबाइल प्री-बुकिंग पर भारी छूट का झांसा देकर युवक अर्पित अग्रवाल से लगभग 16 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित अर्पित अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दीया है।
पुरे मामले में पीड़ित अर्पित अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान रियल स्टेट कारोबारी आदित्य गुप्ता से हुई. आदित्य ने स्टॉक मार्केट में पैसा निवेश का प्रस्ताव दिया और दोनों के लगभग 6 लाख रुपये निवेश को लेकर 75-25 प्रतिशत लाभ-हानि की साझेदारी तय हुई।

उसके बाद माह अक्टूबर 2025 में आदित्य गुप्ता ने अर्पित की मुलाकात आयुष सिंह राजपूत से कराई, जिसे उसने बड़ा रेत माफिया और कान्हा मोबाइल से अच्छे सम्बन्ध होने की बात कहते हुए आयुष का अच्छा दबदबा होना बताया, जिससे पीड़ित आयुष सिंह से प्रभावित हो गया आयुष सिंह ने अर्पित को विवो के फ्लैगशिप फोन की प्री-बुकिंग पर भारी छूट का लालच दिया।
आयुष सिंह के कहने पर पीड़ित अर्पित ने 12 नवंबर 2025 को कान्हा मोबाइल दुकान में क्रेडिट कार्ड से पहला ट्रांजेक्शन कर दिया और यही से पुरे मामले में ठगी की पहली किस्त शुरुआत हो गई।

मामले में आरोपी ने 14 दिन में डिलीवरी या रकम वापसी का भरोसा दिलाया। इसके बाद 25 और 28 नवंबर को करीब 5 लाख, 10 दिसंबर को 2 लाख, 12 दिसंबर को 5 लाख तथा 17-18 दिसंबर को 2.80 लाख और 66 हजार रुपये के कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कान्हा मोबाइल के खाते में कराए गए।
अब बात विचारणीय यह है की बड़े बड़े विज्ञापन एवं सोसल मिडिया इन्फेलेंसर के माध्यम से लाखों खर्च कर दुकान का प्रचार प्रसार करवाने वाले मोबाईल दुकान संचालक 16 लाख रूपए के भुगतान को अपने खाता में ऑनलाइन लेने से भयभीत क्यों नहीं होते यह भी विचारणीय बात है एवं जाँच का विषय है।

मिली जानकारिबके अनुसार कान्हा मोबाईल में पूर्व में भी एक व्यक्ति का मामला आ चूका है जिसने स्वयं में करोड़ों की ठगी होने के मामले में कान्हा मोबाईल दुकान का भी नाम आया था।
अब यह जाँच का विषय है की इस ठगी के पुरे मामले में कौन कौन संलिप्त है।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





