• Sun. May 10th, 2026

चारागाह की जमीन पर स्वयं कब्ज़ा कर शासकीय राशि से दफ़्तर बनवाने वाले पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कमोंदा रिसोर्ट अतिक्रमण हटाने गए SDM कों दिया ज्ञान

May 10, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा में आज कल भू माफियाओं का आतंक चरम पर हैँ उसी आतंक कों खत्म करने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने अपनी कमर कस ली हैँ।

इसी क्रम में उस वक्त मामला गर्म हो गया जब राजस्व विभाग के अफसर अंबिकापुर तुर्रापानी स्थित द कामोंदा रिसोर्ट के लगभग 45 डिसमिल जो की शासकीय जमीन हैँ पर निर्माण किया गया हैँ कों कब्ज़ा मुक्त करवाने पहुंच गए।

लेकिन राजस्व विभाग के अफसरों की बोलती तब बंद हो गई जब कमोंदा रिसोर्ट के स्वामी एवं उनके परिजनों ने अतिक्रमण हटाने गई टीम से जमकर हुज्जत बाजी की और अपने बचाव के लिए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत कों बुलवा लिया गया।

अब पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने SDM कों भू माफियाओं के लिए कार्य करना बंद करो जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए धमकी भरे लहजे में SDM कों ज्ञान दें डाला की नियमविरुद्ध तरीके से कार्य करना बंद और किसके बोलने पर इस रिशार्ट कों तोड़ने आए हो सब जानता हु कहो तों नाम भी बता दू।

राजस्व विभाग की भी बड़ी विडंबना हैँ की जहाँ गरीबों के सर से छत गायब करते हुए इन अफसरों के कॉलर एवं रसूख बड़े तगड़े रहते हैँ मासूम गरीबों के बहते आँसू एवं गिड़गिड़ाते लब्जो से इन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता और जेसीबी का पंजा गरीबों के घरों कों उजाड़ डालता हैँ वही एक दबंग रसूखदार एवं उसके परिवारों के सदस्यो के हुज्जतबाजी एवं धमकी से भयभीत होकर एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के हुलबाजी के सामने पूरा राजस्व अमला नतमस्तक होते हुए वापस हो गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये वही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत हैँ जिन्होंने ने अपने शासन सत्ता में रहते हुए चारागाह की भूमि पर शासन के पैसों से अपना आलिशान दफ़्तर बनवा डाला था जिसकी गूंज विधानसभा तक गुंजी लेकिन कार्यवाही कहाँ होना हैँ ऐसे नेताओं के आगे पूरा सरकारी सिस्टम नतमस्तक रहता हैँ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जब इस पूर्व मंत्री अमरजीत भगत से एक पत्रकार ने पूछा की जब गरीबों के घर उजाड़े जा रहे थे तब ये नेताजी यह कहते हुए दिखे की वहां मुझे कोई बुलाया नहीं मतलब दबंग रसूखदार इन नेताजी कों बुलाएंगे तों नियमों का पाठ पढ़ाने ये महोदय पहुंच जायेंगे फिर भले ही वह पाठ नियमविरुद्ध ही क्यों ना हो।

अगर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने गए थे तों इन मंत्री महोदय कों आमंत्रण एवं निमंत्रण की आवश्यकता क्यों पडती हैँ एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता हैँ की अगर आमजनता परेशानी में हैँ तों बिना बुलाये ये वहां जाए परन्तु ऐसा नहीं होता नेताजी के द कमोदा रिशार्ट में शासकीय जमीन पर हुए कब्ज़ा एवं SDM कों धमकी भरे लहजे में पाठ पढ़ाना अब सोशल मिडिया में भारी पड़ने लगा हैँ।

सत्ता के नशे में चूर रहते हुए अमरजीत भगत जब स्वयं शासन के पैसों से शासकीय भूमि चारागाह जो पशु के लिए भोजन प्राप्त करने का स्थान था उसपर कब्ज़ा करवा आलिशान दफ़्तर बनवा डाला था अब वे शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए SDM एवं राजस्व अमला कों धमकाते दिख रहे हैँ। जबकि अभी इन्ही के पार्टी कांग्रेस के अन्य नेताओं ने मासूम गरीबों के उजड़ते मकान कों बचाने डबरी पानी में कड़ी मेहनत करते दिखे लेकिन वहां से अमरजीत भगत नदारत थे इसका कारण क्या गुटबाजी ही माना जा सकता हैँ क्योंकि डबरिपानी में मौजद टी एस बाबा के खेमा वाले थे इस किये पूर्व मंत्री अमरजीत भगत वहां नहीं गए क्योंकि अगर इनके हिसाब से शासकीय भूमि पर कब्ज़ा करना मकान बनाना सही हैँ तों ये मंत्री महोदय डबरी पानी से नदारत क्यों दिखे।

रिसोर्ट के मालिक एवं परिजनों कों जब एक भ्रष्ट नेता का साथ मिल गया तब द कमोदा रिसोर्ट के स्वामी राजेश गुप्ता के परिजनों में एक महिला ने पत्रकारों के आईडी माइक कों हटाते हुए धमकाया की अभी सब बहार फेकवा दूंगी, कौन बुलाया हैँ क्यों आए हो यहाँ गजब का मामला हैँ।मतलब इसी कों कहते हैँ की एक तों चोरी ऊपर से सिनाजोरी।

अब राजस्व विभाग के द्वारा द कमोदा रिसोर्ट के अवैध कब्ज़ा वाले शासकीय भूमि कों कब्ज़ा मुक्त ना करवा पाने के मामले में सोशल मिडिया में तीखी प्रक्रिया देखने कों मिल रही हैँ। जिमे उक्त रिसोर्ट में किसी नेता का पूंजी लगने की भी बात आ रही हैँ।

कमोंदा रिसोर्ट के मालिक राजेश गुप्ता एवं उनके परिजनों के हुज्जतबाजी से एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की फटकार से भयभीत राजस्व अमला के बिना कार्यवाही किये वापस आना अब सोशल मिडिया में किरकिरी करवाने का एक बड़ा मौका दें डाला हैँ वही इस पूरी प्रक्रिया में वही वाली कहावत बैठी है कि समरथ कों ना दोष गोसाई। रसूखदारों एवं माफियाओं के सामने राजस्व अमला भी झुक कर बिना कार्यवाही किये बैरंग लौट आया।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

15 जगह अवैध रूप से लैब संचालित करने वाले डॉ. दीपक गुप्ता कों मिला ईनाम, अब बनाया गए जिला मलेरिया अधिकारी
सरगुजा में सुशासन राज पीछे,गुंडे माफियाओं का राज पहले, पुलिसिया व्यवस्था ध्वस्त पत्रकार पंकज शुक्ला पर हमला,शासकीय कर्मचारी भी असुरक्षित
अंबिकापुर में रिंग बांध तालाब पर अवैध अतिक्रमण का खुलासा: फर्जी दस्तावेजों से नामांतरण का आरोप, भाजपा नेता ने कलेक्टर से की FIR और नामांतरण निरस्त करने की मांग

अन्य