• Sun. Feb 1st, 2026

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अंबिकापुर के मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद आलम उर्फ काजू खान के कब्जे से 420 नशीला टैबलेट जप्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई…

Jul 3, 2025

सरगुजा समय अंबिकापुर :- आयुक्त श्याम धावडे सर के दिशा निर्देश पर तथा उपायुक्त आबकारी  विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को कल दिनांक 2-7- 2025 को देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली अंतर्गत मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद आलम उर्फ काजू खान अपने घर से नशीले टैबलेट की बिक्री कर रहा है..

सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़न दस्ता टीम ने काजू खान के घर दबिश दी,, घर की तलाशी में 420 टेबलेट अल्प्राजोलम का बरामद किया गया,, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 3. 7.2025 को माननीय विशेष न्यायाधीश अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।


उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य