25/05/2026
999

🔷 थाना सीतापुर पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।
🔷 आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 60 हजार रुपये बरामद।

 सरगुजा – पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 02/11/24 कों थाना सीतापुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व मे गांजा के मामले मे चालान हुए अमलभिट्टी दरिमा निवासी संजय नाई एवं उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी पत्थलगांव छेत्र से एक बैग मे गांजा रखकर रायगढ़ से सासाराम जाने वाली सिंह बस से सीतापुर के रास्ते अमलभिट्टी दरिमा जाने वाले हैं, जो सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सूर तिराहा मे बस कों रुकवाकर चेक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा चेक किये जाने पर बस मे सफर कर रहे संदिग्ध संजय नाई एवं उसकी पत्नी कृष्णा कुमारी कों बस से उतारकर पूछताछ किया गया, जो संदेहियो द्वारा अपना नाम (01) संजय नाई उम्र 39 वर्ष साकिन अमलभिट्टी दरिमा (02) कृष्णा कुमारी उम्र 34 वर्ष सस्किन अमलभिट्टी दरिमा का होना बताये, आरोपियों के कब्जे मे रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 05 किलो 880 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 60000/- रुपये बरामद किया गया, आरोपियों से उक्त गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पत्थलगांव से उक्त गांजा खरीद कर लाना बताया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 317/24 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा, आरक्षक दिलसुख लकड़ा, पंकज देवांगन एवं साइबर टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *