25/05/2026
6047af2c-746b-4cba-b3bd-3787c88d4a3b

🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में 02 आरोपियों कों गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 प्रकरण मे 01 आरोपी की गिरफ़्तारी शेष हैं जल्द ही उक्त आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली जायगी।
🔷 आपराधिक प्रकरणो मे शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

 सरगुजा-  पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मनमोहन यादव साकिन बाबूपारा थाना कोतवाली द्वारा दिनांक 02/11/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 01/11/24 के रात कों प्रार्थी अपने घर के पास था कि मोहल्ले के युवक सावन, राहुल एवं अन्य मौक़े पर आए और प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे, जो प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण प्रार्थी कों गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये हैं, आस पास मे खड़े अन्य लोगो के साथ भी मारपीट एवं मोटरसायकल कों तोड़फोड़ कर नुकसान किये हैं, बीच बचाव करने आई लोगो से मारपीट किया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 585/24 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 324, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के प्रयास से मामले के 02 आरोपियों कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) सिद्धांत उर्फ़ सावन उम्र 18 वर्ष साकिन बाबूपारा अम्बिकापुर (02) राहुल पैकरा उम्र 19 वर्ष साकिन भाथूपारा थाना मणीपुर का होना बताया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक कों शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए मारपीट एवं मोटरसायकल मे तोड़फोड़ की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं, प्रकरण मे 01 आरोपी की गिरफ़्तारी शेष हैं जल्द ही उक्त आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली जायगी।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक नितिन सिन्हा, रमन मण्डल, अमित रजवाड़े , चंचलेश सोनवानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *