• Sun. Feb 1st, 2026

तहसील भैयाथान का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Jan 3, 2026



सरगुजा समय सूरजपुर – कलेक्टर  एस.जयवर्धन द्वारा शनिवार को तहसील भैयाथान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
               

भटगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत आने वाली तहसील भैयाथान में कुल 44 नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इनमें से 25 मतदाताओं की सुनवाई पूरी की गई। शेष मतदाताओं की सुनवाई के लिए 05 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। सुनवाई में संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) भी उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान प्राप्त दस्तावेजों को परीक्षण के लिए संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया गया है। नो-मैपिंग मतदाताओं के मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।


               कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान एसआईआर समीक्षा की और उपस्थित संबंधितों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य