• Fri. Feb 27th, 2026

बड़ी खबर :- अब बैलेट पेपर से होंगे निकाय एवं पंचायत चुनाव EVM की तैयारी में विलम्ब की आ रही बात, इस तारीख कों लग सकता हैं अचार सहिता..

Dec 27, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लागातार चुनाव कों लेकर बड़ा संसय बना हुआ हैं जिस तरह से अटकलो का बाजार गर्म हैं उससे कुछ भी कयास लगाना संभव नहीं हैं इसी बिच आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच  चुनाव के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है।

मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा और छत्तीसगढ़ में 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लागू किया जा सकता है.

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, जिसके मद्देनजर बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है. चुनाव आयोग तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है. नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है. सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है.

मंत्री अरुण साव ने बताया कि आरक्षण की प्रक्रिया और महापौर के लिए 7 तारीख निर्धारित की है. जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होगी, चुनाव आयोग को उसको सूचना भेजी जाएगी. उन्होंने बताया कि हमने नई व्यवस्था की है, कई नियमों में परिवर्तन किया गया है. कानून में परिवर्तन कर हमने व्यवस्था की है.उन्होंने बताया कि हर तीन महीने में मतदाता सूची बनाने का निर्णय लिया है, जिससे छूटे हुए नाम को जोड़ा जा सके. तेज गति से हम चुनाव की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं. बोर्ड परीक्षा मार्च में शुरू हो रही है. निश्चित रूप से परीक्षाओं से पहले हम चुनाव करा लेंगे, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है.

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

शहर मे कैसे होगा न्याय का फैसला गुंडागर्दी से या लॉ एन ऑडर से , हॉस्पिटल संचालक एवं पत्रकार पर भाजपा कार्यकर्त्ता के इसारे पर गुंडागर्दी करते हुए हुआ हमला अपराध दर्ज…..
थाना चौक सार्वजनिक शौचालय गायब करने वालों पर होगा FIR दर्ज ? या जनप्रतिनिधि के नियमविरुद्ध कार्यवाही के सामने निगम हो गई नतमस्तक….
वर्षो जहाँ पटवारी रहे वही मिला प्रमोशन अब राजस्व निरिक्षक बन वर्षो से कब्ज़ा जमाए बैठें हैं, R I इनका तबादला वर्षो से नहीं हुआ

अन्य