सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपियों द्वारा स्वयं को एसीबी का अधिकारी होना बताकर आबकारी अधिकारी से शराब एवं नगद राशि की मांग कर कारित की गई थी घटना।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/07/26 को थाना गांधीनगर में जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27/07/26 को प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बताते हुए फोन कर कहा कि बाहर से अधिकारी निरीक्षण हेतु आ रहे हैं, जिनके लिए रेस्ट हाउस में भोजन की व्यवस्था की जा रही है तथा तत्काल 06 बोतल शराब एवं नगद राशि उपलब्ध कराई जाए।
बातचीत संदिग्ध प्रतीत होने पर आवेदक द्वारा कोई शराब अथवा धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई तथा थाना गांधीनगर में तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित जांच प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सौरभ प्रजापति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(01) सौरभ प्रजापति आत्मज तारकेश्वर प्रजापति उम्र 24 वर्ष साकिन अरगोती चौकी कुन्नी थाना लखनपुर हा.मु. ग्राम ठाकुरपुर थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया कर बताया कि आरोपी दिनांक 27/07/26 को अपने साथी राजेशपुरी गोस्वामी के साथ सुभाषनगर शराब भटठी दुकान पहुचा था जहां पर उनका साथी रंजित गुप्ता भी मिल गया जिसके बाद तीनों मिलकर प्लान बनाये की आज शराब का पैसा नही देगे जिसके बाद सौरभ प्रजापति के द्वारा मोबाईल से प्रार्थी को काॅल कर स्वयं को एसीबी का अधिकारी होने का धौंस दिखाकर एवं क्षति के भय में डालकर छल पूर्वक 06 बोतल शराब की मांग कर नगदी रकम आदि देने का दबाव देना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपी (02) राजेशपुरी गोस्वामी आत्मज स्व. बद्रीपुरी गोस्वामी उम्र 43 वर्ष निवासी नरियरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा हा.मु. सूर्या बिहार काॅलोनी सांई काॅलोनी के बगल में थाना गांधीनगर (03) रंजीत गुप्ता आत्मज श्री केदार प्रसाद गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी बड़नी झरिया थाना गांधीनगर जिला सरगुजा को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ के आधार पर मामले में अग्रिम जांच विवेचना कर साक्ष्य संकलन किये जा रहे है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक विकास सिँह, अमृत सिंह, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

