• Fri. Feb 27th, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस एलर्ट…चेकपोस्ट पर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा की जा रही सघनता से चेकिंग, जिले के सभी शराब की दुकानें की गई सील

May 6, 2024
सूरजपुर। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सूरजपुर पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है और पुलिस के अधिकारी, जवान सहित पैरामिलिट्री फोर्स अन्तर्राज्यीय बार्डर चेक पोस्ट सहित सीमावर्ती सरहदी क्षेत्रों के सभी अंतरजिला चेक पोस्ट में पूरी सतर्कता के साथ बारीकी से चेकिंग कर रही है। जिले के सभी शराब की दुकाने निर्धारित समय पर सील करा दी गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्र में पुलिस होटल, लॉज, बस व रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील ईलाकों में चेकिंग अभियान में लगी हुई है और संदिग्धों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। सभी बैरियरों में आने-जाने वाले वाहनों की सघनता के साथ चेकिंग की जा रही है और इन चेक पोस्ट पर गुजरने वाले वाहनों की पूरी तरह चेकिंग करने के उपरांत वाहनों का नंबर, वाहन चालक का नाम एवं पहचान दर्ज की जा रही है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

शहर मे कैसे होगा न्याय का फैसला गुंडागर्दी से या लॉ एन ऑडर से , हॉस्पिटल संचालक एवं पत्रकार पर भाजपा कार्यकर्त्ता के इसारे पर गुंडागर्दी करते हुए हुआ हमला अपराध दर्ज…..
थाना चौक सार्वजनिक शौचालय गायब करने वालों पर होगा FIR दर्ज ? या जनप्रतिनिधि के नियमविरुद्ध कार्यवाही के सामने निगम हो गई नतमस्तक….
वर्षो जहाँ पटवारी रहे वही मिला प्रमोशन अब राजस्व निरिक्षक बन वर्षो से कब्ज़ा जमाए बैठें हैं, R I इनका तबादला वर्षो से नहीं हुआ

अन्य