सरगुजा समय बलरामपुर रामानुजगंज
अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 69, 89 बी.एन.एस
आरोपी जीवन कुजूर पिता अमोद कुजूर जाति उरांव निवासी गाम बसकेपी चौकी गणेशमोड, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया/पीड़िता थाना बलरामपुर उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति काम करने के लिए अक्सर बाहर जाता है, तथा 03 से 04 महीने बाद ही वापस घर आता है।
इसी बीच उसका पडोसी आरोपी जीवन कुजूर पिता अमोद कुजूर जाति उरांव निवासी गाम बसकेपी चौकी गणेशमोड, थाना बलरामपुर द्वारा पीडिता/प्रार्थिया के घर जाकर शादी करूंगा कहकर झांसा देकर पीडिता का शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया है, जिससे पीडिता 02 माह के गर्भ से हो गई तब आरोपी जीवन कुजूर कुछ दवाई खिलाकर गर्भ को खराब कर दिया, जिससे पीडिता का स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज के दौरान उसके पति के आने पर घटना के बारे में बताने पर रिपोर्ट दर्ज करने आए हैं।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना बलरामपुर में अपराध क्र 112/2025 धारा 69,89 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी गणेशमोड द्वारा हमराह स्टाप के साथ रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी जीवन कुजूर पिता अमोद कुजूर उम्र 27 वर्ष सा. बसकेपी चौकी गणेशमोड़ को उसके सकुनत से विधिवत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

